विश्वधरोहर सिरपुर एवं कोडार बांध बचाने किसानों का सत्याग्रह 655वां दिन जारी

विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 655 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी,किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो,जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,सत्याग्रही किसान राजधानी रायपुर में शहीद हुए नारायण सिंह के बलिदान दिवस किसान मोर्चा के मंच में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सहाय का किया स्वागत जिसमें मुख्य रूप से राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता सत्याग्रह किसान अशोक कश्यप,वेगेंद्र सोनवेर, विमल ताम्रकार बृजबिहारी साहू, आदर्श चंद्राकर,लीलाधर पटेल, श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर,नीरा बाई ध्रुव,गणेशीया ध्रुव सहित राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने सर्वप्रथम गुलदस्ता देकर किया स्वागत साथ ही राज्य आंदोलनकारी दाऊ जी.पी. चंद्राकर ने भी किया स्वागत,शहीद वीर नारायण सिंह के 167 वां बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि माल्यार्पण कर किया,ज्ञात रहे प्रतिमा स्थापना के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने भूमि पूजन कर बलिदान स्थल पर बलिदान दिवस मनाने का शुरू कराया,महासमुंद के भाजपा विधायक को ज्ञापन सौंपेंगे सत्याग्रही किसान,गाँधीवादी सत्याग्रह जारी- किसान मोर्चा

 तुमगांव 11 दिसंबर 2023।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,करणी कृपा उद्योग हटाओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान करणी कृपा उद्योग को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं, हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 655 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी लगभग 20 किसान,महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,बोधन यादव,धर्मेंद्र यादव, रामलाल विश्वकर्मा,दौलत ध्रुव ने किया।आज अखंड सत्याग्रह को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,किसान नेता नाथुराम सिन्हा,लीलाधर पटेल,तोषण सिन्हा, दिनेश यादव,महिला किसान नेत्री राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव,शांति सिन्हा,गणेशीया ध्रुव आदि ने संबोधित किया।सत्याग्रह में शामिल सत्याग्रहीयों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि सत्याग्रही किसान 10 दिसंबर को राजधानी रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस मनाने बलिदान स्थल जय स्तम्भ चौक पहुँचे।किसान मोर्चा के मंच में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का किया स्वागत। जिसमें मुख्य रूप से राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता सत्याग्रह किसान अशोक कश्यप,वेगेंद्र सोनवेर,विमल ताम्रकार,बृजबिहारी साहू,आदर्श चंद्राकर,लीलाधर पटेल, श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर,नीरा बाई ध्रुव,गणेशीया ध्रुव सहित राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने सर्वप्रथम गुलदस्ता देकर किया स्वागत साथ ही राज्य आंदोलनकारी दाऊ जी.पी. चंद्राकर ने भी किया स्वागत।शहीद वीर नारायण सिंह के 167 वां बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि माल्यार्पण कर किया।ज्ञात रहे प्रतिमा स्थापना के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने 10 दिसंबर 2021 को भूमि पूजन कर बलिदान स्थल पर बलिदान दिवस मनाने का शुरू कराया।महासमुंद के भाजपा विधायक को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे सत्याग्रही किसान।किसान नेता तोषण सिन्हा ने कहा कि करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के बाहरी श्रमिकों को वापस जाना ही होगा।अवैध डायवर्सन की सुनवाई जिलाधीश को प्रारंभ करें।करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के बाउंड्री के अंदर आदिवासियों की भूमि,शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली, किसानों की भूमि का रास्ता छोड़ना ही होगा।युवा किसान नेता दिनेश यादव ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा उद्योग में स्थानीय श्रमिकों को शत् प्रतिशत रोजगार देना ही होगा और बाहरी श्रमिकों को वापस जाना ही होगा।शासकीय भूमि,किसानों की भूमि, सिंचाई विभाग के नहर नाली को मुक्त कराकर ही रहेंगे।किसान नेता लीलाधर पटेल ने कहा कि किसान मोर्चा का प्रमुख मुद्दा गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा उद्योग को खदेड़ना,किसानों के सभी फसलों को समर्थन मूल्य में बरहों माह खरीदी की व्यवस्था कराना,प्रदेश के सभी बंद मंडियों को खुलवाकर खरीदी की व्यवस्था कराना,हर हाथ को काम हर खेत को पानी दिलाना,स्थानीय बेरोजगारों को शत् प्रतिशत रोजगार की व्यवस्था कराना प्रमुख है।महिला किसान नेत्री राधा बाई सिन्हा ने कहा कि किसान मोर्चा की लड़ाई विश्व धरोहर सिरपुर,क्षेत्र के हरियाली खुशहाली को बचाने,नीति,सिद्धांत और सत्य की लड़ाई है इसमें किसानों की जीत होकर ही रहेगी। 

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.) 
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379

जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
               
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140
असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रजातंत्र और सत्ता

संविधान पर संकट: भारतीयकरण या ब्राह्मणीकरण

भारत जोड़ो यात्रा : सेकुलर ताकतें अब जनता के बीच जाने की करें तैयारी