विश्वधरोहर सिरपुर एवं कोडार बांध बचाने किसानों का सत्याग्रह 637वां दिन जारी

महासमुंद-तुमगांव 23 नवम्बर 2023। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,करणी कृपा उद्योग हटाओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान करणी कृपा उद्योग को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं, हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 637 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता चुनाव आचार संहिता के चलते 3-3 किसान, महिला किसान और जवानों ने पारी पारी से भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,बोधन यादव,तोषण सिन्हा, धर्मेंद्र यादव,रामलाल विश्वकर्मा ने किया।आज अखंड सत्याग्रह को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,किसान नेता हेमसागर पटेल,नाथुराम सिन्हा,रूपसिंग निषाद, लीलाधर पटेल,महिला किसान नेत्री राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव, टुकेश्वरी ध्रुव,शांति सिन्हा,कुमारी ध्रुव,गणेशीया ध्रुव,सरस्वती वैष्णव आदि ने संबोधित किया।सत्याग्रह में शामिल सत्याग्रहीयों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता किसानों के प्रत्याशी अशोक कश्यप ने कहा कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवनदायनी कोडार बांध का पानी किसानों का करणी कृपा उद्योग को एवं अन्य उद्योगों को नहीं लेने देंगे, स्थानीय श्रमिकों को शत् प्रतिशत रोजगार देना ही होगा और बाहरी श्रमिकों को वापस जाना ही होगा।भोरिंग को नगर पंचायत नहीं बनने देंगे,महासमुंद से नदी मोड़ के बीच बेलसोंडा के पास रेलवे अंडर ब्रिज का काम तत्काल चालू किया जाए ताकि अंचल के जनता को आने-जाने में सुविधा हो सके।महासमुंद शहर के लिए बाईपास रोड का निर्माण जल्दी किया जावे,शासकीय भूमि,किसानों की भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली को मुक्त कराकर ही रहेंगे।किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि कोडार बांध का पानी किसानों का करणी कृपा उद्योग से हुए अनुबंध रद्द करना ही होगा,सशर्त डायवर्सन नियम का पालन करना होगा,करणी कृपा उद्योग के बाउंड्री वॉल के अंदर किसनों की भूमि पर रोड रास्ता के साथ शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली को खाली करना ही होगा।क्षेत्र के किसानों के साथ आंदोलन को देंगे गति,03 दिसंबर के आने वाले चुनावी परिणाम पर किसनों की है नजर।प्रथम दिन से ही जनप्रतिनिधि को करना होगा सत्याग्रही किसानों के साथ न्याय। अन्यथा विनोद सेवन चंद्राकर जैसी होगी दुर्गति।किसान नेता रूपसिंग निषाद ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी छसपा किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान किसानों के प्रत्याशी अशोक कश्यप की जीत का दावा हम किसान कर करते हैं।कोडार बांध का पानी किसानों का करणी कृपा उद्योग एवं अन्य उद्योगों को लेने नहीं देंगे।बाहरी श्रमिकों को वापस जाना होगा।गांव गांव के किसानों में भारी खुशी सभी जगह किसनों की जीत हो रही है।किसान तोषण सिन्हा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी छसपा किसान मोर्चा 35 साल बाद मुद्दों पर आधारित चुनाव लड़ रहा है।हम सत्याग्रही किसानों के प्रत्याशी अशोक कश्यप हैं और हम लोगों का प्रमुख मुद्दा कोडार बांध का पानी किसानों का करणी कृपा उद्योग से छत्तीसगढ़ शासन का हुआ अनुबंध रद्द करना,गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा उद्योग को खदेड़ना,किसानों के सभी फसलों को समर्थन मूल्य में बरहों माह खरीदी की व्यवस्था कराना,प्रदेश के सभी बंद मंडियों को खुलवाकर खरीदी की व्यवस्था कराना,हर हाथ को काम हर खेत को पानी दिलाना,स्थानीय बेरोजगारों को शत् प्रतिशत रोजगार की व्यवस्था कराना प्रमुख है,गांव गांव के किसान,महिला किसान,छात्र, बेरोजगार,नौजवान साथियों ने किसनों के संघर्ष कर्ता किसानों के प्रत्याशी को आशीर्वाद दिए हैं।महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा छसपा के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कश्यप के चुनाव मुद्दे पर गांव-गांव में मतदाताओं ने आशीर्वाद दिये हैं।सभी किसान मोर्चा के नीति सिद्धांत और मुद्दों से प्रभावित हुए हैं।महिला किसान नेत्री कुमारी ध्रुव ने कहा कि हमारे सत्याग्रही किसान नेता अशोक कश्यप को विजय बनाने के लिए गांव-गांव की महिलाएं आशीर्वाद दिये हैं। किसान मोर्चा की लड़ाई नीति, सिद्धांत मुद्दा और सत्य की लड़ाई है इसमें किसानों की जीत होकर ही रहेगी। 
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 637 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी,किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ,कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो,जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,सत्याग्रही किसानों ने अपने मांगों पर लगाए नारे कोडार बांध का पानी किसानों का करणी कृपा उद्योग एवं अन्य उद्योग को लेने नहीं देंगे,सशर्त डायवर्सन का पालन नहीं और आपतियों पर सुनवाई क्यों नहीं, स्थानीय श्रमिकों रोजगार को रोजगार दो बाहरी श्रमिक वापस जाओ,बाउंड्री वॉल के अंदर किसानों की भूमि पर रोड रास्ता के साथ शासकीय भूमि, सिंचाई विभाग के नहर नाली को कब्जा मुक्त करना होगा,क्षेत्र के किसानों के साथ आंदोलन को देंगे गति,03 दिसंबर के आने वाले चुनाव परिणाम पर किसानों की नजर,प्रथम दिन से ही जनप्रतिनिधि को करना होगा सत्याग्रही किसानों के साथ न्याय,गाँधीवादी सत्याग्रह जारी,कांग्रेस हराओ महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कश्यप को जिताओ किसानों का चलाया गया अभियान अशोक कश्यप को जिताते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.) 
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379

जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
               
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140
असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रजातंत्र और सत्ता

संविधान पर संकट: भारतीयकरण या ब्राह्मणीकरण

भारत जोड़ो यात्रा : सेकुलर ताकतें अब जनता के बीच जाने की करें तैयारी