Breaking News - छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी किसान संगठन लड़ेंगे प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव
रायपुर 07 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी किसान संगठन लड़ेंगे प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव, 01 नवंबर को मनाएंगे राज्योत्सव, कृषि भूमि पर उद्योग का करेंगे खुला विरोध और प्रदेश स्तर पर संपत्ति कर माफी जैसा समस्त नगर पंचायत को सभी टैक्सों से मुक्ति दिलाने की मांग- छ.स.पा.
राज्य आंदोलनकारी छ्.स.पा., छ्बेस,किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक चल रही है बैठक में राज्य आंदोलनकारी, किसान और स्थानीय युवा,बेरोजगारों की संयुक्त भागीदारी आम चुनाव में निभाने क्षेत्रीय दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे काम। राज्य आंदोलनकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने आम चुनाव में भागीदारी का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसमें राज्य आंदोलनकारी लड़ेंगे प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में चुनाव, 01 नवंबर को मानेंगे राज्योत्सव। साथ ही महासमुंद, बेमेतरा, रायगढ़, बलौदा-बाजार जिले में कृषि भूमि पर विभिन्न गांव में उद्योग का किया विरोध, प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र छोड़ कृषि भूमि पर उद्योग लगने का करेंगे सड़क पर उतरकर विरोध। उद्योगों पर संपत्ति कर माफी जैसा समस्त नगर पंचायत को सभी टैक्सों से दिलाएंगे मुक्ति, कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योग को देने का अनुबंध रद्द करने एवं करणी कृपा उद्योग में 400 बिहार, बंगाल, असम, मणिपुर, झारखंड, उड़ीसा, उ. प्र., राजस्थान के श्रमिकों को खदेड़ने की बनी रूपरेखा। बैठक में प्रमुख रूप से राज्य आंदोलनकारी दाऊ जी.पी. चंद्राकर, अनिल दुबे, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, वेगेद्र सोनवेर, महेंद्र कौशिक, गिरधारी सिंह ठाकुर, विमल ताम्रकार, गोवर्धन वर्मा, चंद्र प्रकाश साहू,श्यामूराम सेन, श्रीमती मनु बाई पटेल,रितु महंत और किसान पुत्र असीम पाण्डेय (वर्चुअली/टेलीफोनिक)शामिल हैं और अन्य किसान, कृषि मजदूर, संगठन के लगातार जुड़ाव जारी है।
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.)
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379
जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140
असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555
टिप्पणियाँ