विश्वधरोहर सिरपुर बचाने किसानों का सत्याग्रह, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अवैध औद्योगिकरण नीति के लिए किसानों का आंदोलन 602 वे दिन

तुमगांव 19 अक्टुबर 2023। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 602वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी, किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ,कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो,जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के बिहारी उद्योगपति छत्तीसगढ़ के शोषण में कोई कमी नहीं छोड़ा,बिहार,बंगाल, असम,झारखंड,उत्तर प्रदेश,उड़ीसा, राजस्थान के 400 श्रमिकों को महासमुंद विधानसभा के छाती में बैठा दिया,पूर्व विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली ने कोडार बांध का पानी उद्योगों को दिला दिया,शासकीय भूमि,किसानों की भूमि अवैध बाउंड्री के अंदर,किसान मोर्चा तोड़वाने का लिया है संकल्प,04 नवंबर को खैरझिटी चलो खैरझीटी चलो, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव के किसान,बेरोजगार,महिला किसान,छात्र चलो बाहरी खदेड़ने करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड चलो, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के किसान मोर्चा छ्सपा के प्रत्याशी अशोक कश्यप के नेतृत्व में बाहरी खदेड़ो अभियान में साथ साथ देने खैरझिटी चलो गांधीवादी सत्याग्रह जारी,कांग्रेस हराओ महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कश्यप को  जिताओ किसानों का चलाया गया अभियान अशोक कश्यप को जिताते  तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,करणी कृपा उद्योग हटाओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान करणी कृपा उद्योग को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 602 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी पारी पारी से 35 किसान, महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,रामलाल विश्वकर्मा,लुकेश्वर् सेन,बोधन यादव ने किया।आज अखंड सत्याग्रह को  राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेट अशोक कश्यप,किसान नेता हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद् यादव, लीलाधर पटेल,राधाबाई सिन्हा, रामशीला पटेल,श्याम बाई ध्रुव,कुमारी बाई ध्रुव,कुलेश्वरी यादव,सुकवारो साहू ने संबोधित किया।अखंड सत्याग्रह को संबोधित करते हुए किसान नेता हेमसागर पटेल ने करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के बाहरी उद्योगपति छत्तीसगढ़ के शोषण में कोई कमी नहीं छोड़ा।बिहार,झारखंड,उड़ीसा,असम उत्तर प्रदेश,बंगाल,राजस्थान के 400 श्रमिकों को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के छाती में बैठा दिया।पूर्व विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली ने कोडार बांध का पानी उद्योगों को दिला दिया शासकीय भूमि,किसानों की भूमि अवैध बाउंड्री के अंदर।किसान मोर्चा तोड़वाने का लिया है संकल्प 04 नवंबर को खैरझिटी चलो खैरझिटी   चलो महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव के किसान,बेरोजगार, महिला किसान,छात्र चलो बाहरी खदेड़ने करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड चलो।महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के  किसान मोर्चा छ्सपा के प्रत्याशी अशोक कश्यप के नेतृत्व में बाहरी खदेड़ो अभियान में साथ देने खैरझिटी चलो। राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा छ्सपा सत्याग्रही किसानों ने मुझे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है उसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूँ।सभी से निवेदन करता हूं कि सब लोग तन मन से सहयोग दें और यह साबित कर दें कि 601 दिन से चला आ रहा किसान आंदोलन जो सत्य की लड़ाई के लिए लड़ रहे हैं इस लडाई में हम सब जीत सकें। किसान नेता लीलाधर पटेल ने कहा कि आज दोपहर 12:00 किसान मोर्चा छसपा के जिला कार्यालय छत्तीसगढ़ी भवन लोहिया चौक अपना मार्केट महासमुंद में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष दाऊ जी.पी.चंद्राकर ने किया।बैठक में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष छ्सपा अध्यक्ष  श्री अनिल दुबे ने महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संबंधी रणनीति पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा और छ्सपा का अधिकृत प्रत्याशी राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप का नाम सर्वसम्मति से पास किया गया।नाम का ऐलान होते ही चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया।साथ ही महासमुंद कार्यालय का प्रभारी बृजबिहारी साहू को नियुक्त किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से दाऊ जी.पी.चंद्राकर,अनिल दुबे,वेगेंद्र सोनवेर,छन्नू साहू,श्रीधर चंद्राकर,बृजबिहारी साहू,हेमसागर पटेल,अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा, डागा लाल साहू,तोषण सिन्हा, नाथूराम सिन्हा,राधाबाई सिन्हा, डिगेश्वरी चंद्राकर आदि उपस्थित थे। महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई   सिन्हा ने कहा कि आज हमारे राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा छ्सपा सत्याग्रही किसान जो हमारे सत्याग्रही भाई अशोक कश्यप को प्रत्याशी घोषित किए हैं।उनका तन मन से सहयोग करके उनको जीतने का संकल्प लेते हैं। सभी महिला किसानों से आग्रह है कि वह चुनाव प्रचार जन जागरण अभियान में आज से शुरू कर दें। कुमारी ध्रुव ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों द्वारा जो हमारे आदिवासी समाज के  सत्याग्रही किसान भाई अशोक कश्यप को प्रत्याशी घोषित किए हैं।उनको जीतने के लिए हम महिला किसान टोली बनाकर गांव-गांव प्रचार में जुड़ जाएं ताकि हमारे प्रत्याशी को जीत दिला सकें। 

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.) 
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379

जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
               
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140

असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन अभिशाप या वरदान

जन सेवा, जन जागरुकता प्रकृति और मानव सभ्यता की रक्षा के लिए एक नई पहल - असीम

संविधान पर संकट: भारतीयकरण या ब्राह्मणीकरण