विश्वधरोहर सिरपुर एवं कोडार बांध बचाने किसानों का सत्याग्रह 596वां किसानों ने निकली पद यात्रा, महासमुंद कलेक्टर से मांगों पर चर्चा

तुमगांव 13 अक्टुबर 2023। video link विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 596 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी, किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ,कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो,जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,पौने दो साल से  चला आ रहा किसान सत्याग्रह में किसानों ने साबित किया भारत का सबसे भ्रष्ट प्रदेश छत्तीसगढ़,किसानों,मजदूरों सहित शोषित समाज का सुनने वाला कोई नहीं,शासकीय भूमि, सिचाई विभाग के नहर नाली,किसानों के भूमि,पंजीकृत राजनीतिक दल एवं किसान मोर्चा की भूमि,करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के बाउंड्री के अंदर अवैध बाउंड्री को नायब तहसीलदार पांडा तुमगांव करणी कृपा उद्योग के दबाव में नहीं दे पा रहे हैं तोड़ने आदेश,जिलाधीश महासमुंद ने करणी कृपा उद्योग के बाउंड्री को अवैध बाउंड्री घोषित करने दिया निर्देश,निश्चित समय पर कार्यवाही नहीं होने पर किसान करेंगे उग्र आंदोलन,कल प्रदेश कार्यालय में बैठक राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष छसपा अध्यक्ष श्री अनिल दुबे करेंगे अगवाई,कल राजधानी रायपुर में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा छसपा, छबेस का संयुक्त पत्रकार वार्ता,चुनाव आयोग राजधानी रायपुर में एसडीएम महासमुंद द्वारा कांग्रेस के लिए गाँव गाँव भयभीत करने का  माहौल बना रहे हैं जिसकी  प्रामणित शिकायत दर्ज की है,पत्रकार वार्ता का अगवाई करेंगे श्री अनिल दुबे दाऊ जी. पी.चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद,वेगेंद्र सोनवेर,लालाराम वर्मा गांधीवादी सत्याग्रह जारी,कांग्रेस हराओ महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कश्यप को  जिताओ किसानों का चलाया गया अभियान अशोक कश्यप को जिताते  तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,करणी कृपा उद्योग हटाओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान करणी कृपा उद्योग को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 596  वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी पारी पारी से 40  किसान, महिला किसान और जवानों ने भाग लिया। आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा, डेविड चंद्राकर, रामलाल विश्वकर्मा ने किया। आज अखंड सत्याग्रह को  राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,किसान नेता हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा,लीलाधर पटेल,बोधन यादव,राधाबाई सिन्हा, कुमारी बाई ध्रुव ने संबोधित किया।  अखंड सत्याग्रह को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा की आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि पौने दो साल से चला आ रहा किसान सत्याग्रह में किसानों ने साबित किया भारत का सबसे भ्रष्ट प्रदेश छत्तीसगढ़। किसानों मजदूरों सहित शोषित समाज का सुनने वाला कोई नहीं।शासकीय भूमि सिंचाई विभाग के नहर नाली,किसानों की भूमि,पंजीकृत राजनीतिक दल एवं किसान मोर्चा की भूमि करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के बाउंड्री के अंदर अवैध बाउंड्री को नायब तहसीलदार पांडा तुमगांव करणी कृपा उद्योग के दबाव में नहीं दे पा रहे हैं तोड़ने के आदेश। जिलाधीश महासमुंद ने करणी कृपा उद्योग के बाउंड्री को अवैध बाउंड्री घोषित करने दिया निर्देश। निश्चित समय पर कार्यवाही नहीं होने पर किसान करेंगे उग्र आंदोलन कल प्रदेश कार्यालय में बैठक राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष छसपा अध्यक्ष श्री अनिल दुबे करेंगे अगवाई।कल राजधानी रायपुर में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा छसपा छबेस का संयुक्त पत्रकार वार्ता, चुनाव आयोग राजधानी रायपुर में एसडीएम महासमुंद द्वारा कांग्रेस के लिए गांव-गांव भयभीत करने का माहौल बना रहे हैं जिसकी प्रमाणित शिकायत दर्ज की है। पत्रकार वार्ता का अगुवाई श्री अनिल दुबे दाऊजी पी चंद्राकर जागेश्वर प्रसाद योगेंद्र सोनवीर लालाराम वर्मा करेंगे। किसान नेता हेम सागर पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 12 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे लोहिया चौक में किसानों की सभा को संबोधित करने के बाद हजारों किसान जवान बेरोजगार और महिला किसानों द्वारा पदयात्रा  के  प्रस्थान किया। पदयात्रा का नेतृत्व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे दाऊ जी. पी. चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद, वेगेंद्र सोनवेर, छन्नू साहू, श्रीधर चंद्राकर, अशोक कश्यप,विमल ताम्रकार , हेमसागर पटेल,डेविड चंद्राकर,नाथूराम  सिन्हा, राम भजन नायक,महिला किसान नेत्री  डिगेश्वरी चंद्राकर राधाबाई सिन्हा ने किया।आचार संहिता लागू होने और 144 धारा लागू होने के कारण पदयात्रा लोहिया चौक से कांग्रेस भवन तक निकल गया। उसके पश्चात पदयात्रा को रोक दिया गया और 10 प्रतिनिधियों को लेकर कलेक्टर से चर्चा करने के लिए अनुमति दिया गया। 10 प्रतिनिधियों द्वारा पदयात्रा के माध्यम से लोहिया चौक से जिलाधीश कार्यालय की और कूच  किया। जिसका नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने किया। किसान नेता राधाबाई  सिन्हा ने कहा कि जिलाधीश महासमुंद से वार्ता का नेतृत्व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने किया। पिछली बार अनेकों जुलूसों के साथ दिए गए मांग पत्र पर बिंदुवार ढाई घंटा तक विस्तार से चर्चा किया गया।चर्चा में किसान मोर्चा के सभी मांगों को सही मानते हुए जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया।अखंड सत्याग्रह 596 दिन भी जारी रहा जिसमें पितृ पक्ष की व्यवस्था के बाद भी पारी पारी से 40 किसान जवान और महिला किसने भाग लिया।
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.) 
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379

जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
               
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140

असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन अभिशाप या वरदान

ज़िंदगी का सफरनामा काशी से काशी तक जन जागरूकता यात्रा - असीम पाण्डेय (पिन्टु)