विश्वधरोहर सिरपुर एवं कोडार बांध बचाने किसानों का सत्याग्रह 594वां दिन - 12 अक्टूबर को लोहिया चौक से पदयात्रा कर जिलाधीश महासमुंद कार्यालय

तुमगांव 11 अक्टुबर 2023। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 594 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी, किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ,कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो, जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,12 अक्टूबर को लोहिया चौक से 12:00 बजे प्रारंभ होगा पदयात्रा लगभग 3:00 बजे पहुुंचेगा जिलाधीश कार्यालय,हजारों किसान लेंगे जवाब,आचार संहिता में शासकीय भूमि पर पोस्टर लगाना अपराध,कब्जा करके बाउंड्री बनाना कब्जाधारी का अधिकार जिलाधीश महासमुंद जवाब दो,करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड ने शासकीय भूमि, सिंचाई विभाग के नहर नाली,नेशनल हाईवे की भूमि किया है कब्जा,कब्जा कराने वाले तहसीलदार,एसडीएम महासमुंद पर कार्यवाही क्यों नहीं? आचार संहिता शासकीय नौकरों पर बारहों माह जवाब लेंगे जिलाधीश महासमुंद से कोडार बांध का पानी किसानों का,400 बाहरी लोगों को खदेड़ने की घोषणा करेंगे राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पदयात्रा के नेतृत्व कर्ता श्री अनिल दुबे,महासमुंद का चुनाव बनेगा स्थानीय बाहरी का रणक्षेत्र,सभा को प्रदेश किसान नेता दाऊ जी.पी. चंद्राकर,जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा,वेगेंद्र सोनवेर,छन्नू साहू,श्रीधर चंद्राकर,परसराम ध्रुव,अलखराम साहू, डेविड चंद्राकर,दशरथ सिन्हा,रूपसिंग् निषाद,हेमसागर पटेल,नाथूराम सिंह जनकु साहू,करण साहू,रामभजन नायक,अवधराम साहू,भोलाराम साहू, डागालाल साहू,उदय चंद्राकर,श्रीमती राधाबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर आदि संबोधित करेंगे गांधीवादी सत्याग्रह जारी,करणी कृपा उद्योग हटाओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान करणी कृपा उद्योग को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,करणी कृपा उद्योग हटाओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान करणी कृपा उद्योग को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 594 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी लगभग 35 किसान, महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,रामलाल विश्वकर्मा,नरेश धीवर,रामभजन नायक,प्यारेलाल धीवर ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,हेमसागर पटेल, नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,तोषण सिन्हा,महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव, ठगनबाई सिन्हा टुकेश्वरी ध्रुव आदि ने संबोधित किया।आज अखंड सत्याग्रह को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि 12 अक्टूबर को लोहिया चौक से 12:00 प्रारंभ होगा पदयात्रा लगभग 3:00 पहुुंचेगा जिलाधीश कार्यालय हजारों किसान लेंगे जवाब।आचार संहिता में शासकीय भूमि पर पोस्टर लगाना अपराध,कब्जा करके बाउंड्री वॉल बनाना कब्जाधारी का अधिकार जिलाधीश महासमुंद जवाब दो।करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड ने शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली सहित नेशनल हाईवे की भूमि किया है कब्जा।कब्जा कराने वाले तहसीलदार, एसडीएम महासमुंद पर कार्यवाही क्यों नहीं?आचार संहिता शासकीय नौकरों पर बारहों जवाब लेंगे जिलाधीश महासमुंद से।कोडार बांध का पानी किसानों का,400 बाहरी लोगों को खदेड़ने की घोषणा करेंगे राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पदयात्रा के नेतृत्व कर्ता श्री अनिल दुबे।महासमुंद का चुनाव होगा स्थानीय बाहरी का रणक्षेत्र।सभा को राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता दाऊ जी.पी. चंद्राकर,जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा,वेगेद्र सोनवेर, अशोक कश्यप,परसराम ध्रुव,श्रीधर चंद्राकर,अलख राम साहू,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,अवध साहू, डागालाल साहू,रूप सिंह निषाद हेमसागर पटेल,डोमार ध्रुव,उदय चंद्राकर,राम भजन नायक,करण साहू भोला साहू,नाथूराम सिन्हा श्रीमती राधाबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर आदि संबोधित करेंगे,इसकी तैयारी में किसान जुटे हुए हैं।किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि 12 अक्टूबर को महासमुंद में होने वाले पदयात्रा की तैयारी पूरी हो गई है।हर क्षेत्र से सैकड़ो कार्यकर्ता 12:00 बजे लोहिया चौक पहुंचेंगे और सभी क्षेत्र के किसान,जवान,बेरोजगार,महिला किसान सैकड़ो की तादात में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक पदयात्रा लोहिया चौक से जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर उनसे पूछेंगे पिछले मांग पत्र पर की गई कार्यवाही का जवाब लेंगे लिखित रूप से जवाब नहीं देने तक जिलाधीश कार्यालय से नहीं हटेंगे। किसान नेता नाथूराम सिन्हा ने कहा कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी पदयात्रा के नेतृत्व कर्ता श्री अनिल दुबे संबोधित करते हुए जिलाधीश से जवाब लेंगे पिछले मांग पत्र पर अभी तक क्या कार्रवाई हुई है। विशेष कर कोडार बांध का पानी उद्योगपति को कैसे बेचा गया, कृषि भूमि का सैकड़ो आपत्ति सुने बिना फर्जी डायवर्सन कैसे हुआ जवाब दो और रद्द करो,शासकीय भूमि, सिंचाई विभाग के नहर नाली,नेशनल हाईवे की भूमि पर कैसे बलात करणी कृपा उद्योग ने किया, गैरकानूनी ढंग से निर्माण कैसे निर्माण कार्य बंद करो, 400 बाहरी श्रमिकों को अभी तक क्यों नहीं खदेड़ा गया साथ किसानों के समस्याओं का विंदुवार कार्यवाही का जवाब लेंगे। महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि 12 अक्टूबर के पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला किसानों ने भी कमर कसी है। 

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.) 
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379

जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
               
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140

असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन अभिशाप या वरदान

जन सेवा, जन जागरुकता प्रकृति और मानव सभ्यता की रक्षा के लिए एक नई पहल - असीम

संविधान पर संकट: भारतीयकरण या ब्राह्मणीकरण