विश्वधरोहर सिरपुर एवं कोडार बांध बचाने किसानों का सत्याग्रह 593वां दिन - 12 अक्टूबर को लोहिया चौक से पदयात्रा कर जिलाधीश महासमुंद कार्यालय
तुमगांव 10 अक्टुबर 2023। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 593 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी, किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ, कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो, जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,पदयात्रा की तैयारी में जूटे किसान,लोहिया चौक से 12 अक्टुबर को पदयात्रा करते हुए किसान पहुँचेंगे जिलाधीश कार्यालय महासमुंद गाँव गाँव किसानों में पदयात्रा को लेकर उत्साह,विधायक को सिखायेंगे सबक जनता को झूठ परसने वाला निकला,झूठा विधायक 400 बाहरी श्रमिकों पर किसानों से किया वादा भी पूरा नहीं किया किसान खदेडेंगे बाहरी श्रमिकों को गांधीवादी सत्याग्रह जारी,रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने, रेती ठेकेदार, शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 593 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी लगभग 35 किसान,महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,रामलाल विश्वकर्मा,धर्मेंद्र यादव,सुधुराम पटेल,कुमार बरिहा ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा,बोधन यादव,तोषण सिन्हा, महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव,ठगनबाई सिन्हा, टुकेश्वरी ध्रुव,कुमारी ध्रुव,कल्याणी ढिढी,गनेशिया ध्रुव आदि ने संबोधित किया।आज अखंड सत्याग्रह को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था के मुताबिक गांधीवादी तरीके से अखंड धरना सत्याग्रह के माध्यम से एक तरफ अंचल के किसानों में अपने अधिकार के लिए जनजागरण पैदा किया।वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन में दबाव डालकर एक-एक मुद्दों पर विजय हासिल किया।जैसे करणी कृपा उद्योग के मालिक द्वारा किसान हेमसागर पटेल की कृषि भूमि को बलात कब्जा कर पक्का बाउंड्री खड़ा कर लिया था, उसे तोड़वाकर भूमि में जाने के लिए रास्ता खुलवाया।इस प्रकार से अन्य किसानों की भूमि,आदिवासी भूमि, शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग की नहर नाली,नेशनल हाईवे की भूमि फर्जी व सशर्त डायवर्शन को निरस्त करने के कोडार बांध का पानी किसानों को सुरक्षित रखने,भोरिंग को नगर पंचायत नहीं बनाने,400 बाहरी श्रमिकों को खदेड़ने सहित किसानों की मांगों के लिए 12 अक्टूबर को लोहिया चौक महासमुंद से जिलाधीश कार्यालय महासमुंद तक पदयात्रा कर उपरोक्त मुद्दों पर कार्यवाही और जवाब लेना है । इसलिए किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में पदयात्रा में शामिल होने के लिए 12 अक्टूबर को 12:00 बजे लोहिया चौक महासमुंद पहुंचे।किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि 12 अक्टूबर को आयोजित लोहिया चौक से जिलाधीश कार्यालय तक के पदयात्रा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए 12 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे लोहिया चौक महासमुंद पहुंचे.इस पदयात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाना है।किसान नेता नाथूराम सिन्हा ने कहा कि 12 अक्टूबर के पदयात्रा कार्यक्रम लोहिया चौक से प्रारंभ होकर जिलाधीश कार्यालय महासमुंद पहुंचेगी जहां किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बिंदुवार चर्चा कर समस्या के समाधान पर कार्यवाही की जानकारी लेना है।महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि 12 अक्टूबर के पदयात्रा से अन्य किसानों की जमीनों को करणी कृपा उद्योग के बाउंड्री वॉल से तुड़वाकर मुक्त करना है। इसलिए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान, महिला किसान,बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होना है।कुमारी बाई ध्रुव ने कहा कि धरती माता की को भ्रष्ट पूंजीपति करने कृपा उद्योग के मालिक के बलात कब्ज से मुक्त करना है।कोडार बांध का पानी को बचाना है,इसलिए सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.)
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379
जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140
असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555
टिप्पणियाँ