विश्वधरोहर सिरपुर एवं कोडार बांध बचाने किसानों का सत्याग्रह 591वां दिन - 12 अक्टूबर को लोहिया चौक से पदयात्रा कर जिलाधीश महासमुंद कार्यालय
तुमगांव 08 अक्टूबर 2023। विश्व धरोहर सिरपुर एवं कोडार बांध बचाने 591वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी, किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ, कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो, जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं, 12 अक्टूबर को लोहिया चौक से राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे, दाऊ जी.पी, चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, वेगेंद्र सोनवेर, छन्नू साहू, श्रीधर चंद्राकर के नेतृत्व में हजारों किसान पदयात्रा करते हुए जिलाधीश कार्यालय महासमुंद पहुंचेंगे, जहां जिलाधीश से माननीय उच्च न्यायालय में दिए शपथमय जवाब का क्रियावरण करने लगाएंगे गुहार, कोडार बांध का पानी किसानों का, बिहार, असम, मणिपुर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के नौजवान यहां महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में क्या कर रहे हैं लेंगे जवाब,सैकड़ो किसान बैठक में हुए शामिल 35 गांव से पहुंचे किसान नेता क्षेत्र को विधायक प्रशासन कर रहे हैं बर्बाद गांधीवादी सत्याग्रह जारी, रेती ठेकेदार, शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्रष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने, रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 591 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी सैकड़ों किसान, महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर, रामलाल विश्वकर्मा,बोधन यादव,नाथुराम सिन्हा, हेमसागर पटेल,तोषण सिन्हा,धर्मेंद्र यादव ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह के 591वें दिन खैरझीटी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में अंचल के किसान नेताओं की बैठक आयोजित किया गया था,जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे,प्रदेश किसान नेता वेगेद्र सोनवेर,छन्नूलाल साहू थे।बैठक में 35 गांव के सैकड़ों किसान नेताओं ने भाग लिया।बैठक की सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने कहा कि जिस प्रकार से आप लोगों ने 02 अक्टूबर को विधायक विनोद सेवन चंद्राकर कार्यालय निवास सहित महासमुंद रायपुर रोड को भारी वर्षा के बाद भी भींगते हुए 06 घंटे तक जाम कर विधायक को चर्चा करने के लिए विवश किया था। जिसके चलते चर्चा के बाद चार दिन में सत्याग्रही किसान हेमसागर पटेल भूमि को करणी कृपा उद्योग द्वारा बाउंड्री वॉल कर बलात कब्जा किया हुआ था उस बाउंड्री वॉल को नायब तहसीलदार ने तुड़वा दिया। यह सत्याग्रही किसानों की जीत है उसी प्रकार से शेष किसानों की भूमि,शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग की नहर नाली, नेशनल हाईवे की भूमि को भ्रष्ट उद्योगपति करणी कृपा उद्योग के मालिक के बलात कब्जा से बाहर करने, सैकड़ो किसानों के आपत्ति का निराकरण किये बिना फर्जी डायवर्शन को निरस्त कराने,कोडार बांध का पानी किसानों के लिए सुरक्षित रखने, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, उड़ीसा के श्रमिकों को खदेड़ने, बिना अनुज्ञा के गैर कानूनी ढंग से निर्माण पर रोक लगाने 12 अक्टूबर को लोहिया चौक से हजारों किसान पदयात्रा कर जिलाधीश कार्यालय का घेराव करेंगे और समस्त कार्यवाही का लिखित जवाब लेंगे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने से किसानों की जीत होकर रहेगा।सभी कार्यकर्ताओं को 12 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जवाबदारी दी गई।बैठक को प्रदेश किसान नेता वेगेद्र सोनवेर, छन्नूलाल साहू, अशोक कश्यप, नाथूराम सिन्हा, अलखराम साहू, दशरथ सिन्हा, डेविड चंद्राकर, हेमसागर पटेल, करण साहू तोषण सिन्हा, रमेश साहू, गणेश साहू, उदय चंद्राकार, दिनेश यादव, शत्रुघ्न बैरागी, प्यारेलाल धीवर,नरेश धीवर, बोधन यादव, रामभजन नायक, किशन साहू, रूप सिंह निषाद, शत्रुघ्न साहू, डेरहु साहू , बैसाखू सिंह, मोहन यादव, कृष्ण साहू, राजा साहू, बेनीराम पटेल, उमेंद्र ध्रुव, फेकुराम,महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा, श्याम बाई ध्रुव, पंचवती यादव,रामबाई ध्रुव, ललित साहू,टुकेश्वरी ध्रुव, शांति सिन्हा,धनेश्वरी यादव रामशिला पटेल, पुनई पटेल, शुक्रवारो साहू,पुसवाई धीवर, बनवास यादव, कुमारी ध्रुव एवं युवा किसान असीम पाण्डेय ( टेलिफोनिक रूप से ग्राम-सिंगपुरी, रायगढ़ छ.ग.) आदि ने अपना विचार रखा । उपस्थित सभी किसान, महिला किसानों, कृषि मजदूरों के 12 अक्टूबर के कार्यकम को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.)
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379
जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555
टिप्पणियाँ