विश्वधरोहर सिरपुर बचाने किसानों का सत्याग्रह 589वां दिन - 12 अक्टूबर को लोहिया चौक से पदयात्रा कर जिलाधीश महासमुंद कार्यालय
तुमगांव 06 अक्टूबर 2023। Video link 1 विश्व धरोहर सिरपुर बचाने, रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्रष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 589 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी लगभग 40 किसान, महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर, रामलाल विश्वकर्मा,लीलाधर नरेश धीवर,धर्मेंद्र यादव, बैशाखु सिन्हा,बोधन यादव ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा,उदय चंद्राकर,तोषण सिन्हा,महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव,ठगनबाई सिन्हा, टुकेश्वरी ध्रुव,अक्ती मानिकपुरी,कुमारी ध्रुव,जया ढीढ़ी आदि ने संबोधित किया।आज अखंड सत्याग्रह को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि करणी कृपा उद्योग के बाउंड्री वॉल कर बलात बाउंड्री से किसानों की भूमि के रास्ता बाउंड्री 60 फीट खुला,शासकीय भूमि, सिंचाई विभाग के नहर नाली,नेशनल हाईवे की भूमि का कब्जा क्यों नहीं हटाया प्रशासन ने जिलाधीश से किसान पूछेंगे और कराएंगे कार्यवाही।सत्याग्रह में की गई मांगों को क्रमशः सभी वर्ग के लोग कहने लगे हैं सच्चाई की लड़ाई है,जीत सत्य की ही होती है किसान सत्याग्रही सच्चे किसान हैं और सत्य की जीत प्रारंभ हो गई है,साथी ही भ्रष्ट प्रशासन और विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की है इसमें साझेदारी।किसान मोर्चा पौने दो वर्ष के सत्याग्रह में प्रशासनिक भ्रष्टाचार को किया प्रमाणित।भ्रष्ट अधिकारी,भ्रष्ट नेताओं ने छत्तीसगढ़ के विकास को रोक रखा है।छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा भ्रष्टाचारियों को सबक सीखाकर छत्तीसगढ़ के विकास की धारा को बढ़ाएगा।12 अक्टूबर को लोहिया चौक से पदयात्रा कर जिलाधीश महासमुंद कार्यालय पहुंचेंगे पदयात्री किसान इसकी तैयारी गांव गांव में शुरू हो गया है। किसान नेता नाथूराम सिन्हा ने कहा कि तुमगांव,सिरपुर, पटेवा,बिरकोनी परिक्षेत्र के प्रत्येक गांव के किसान प्रमुख कार्यकर्ताओं को 8 अक्टूबर को खैरझिटी श्री रामजानकी मंदिर में होने वाले बैठक में अनिवार्य रूप से पहुंचना है। ताकि 12 अक्टूबर के महासमुंद जिलाधीश कार्यालय घेराव करने की रणनीति को ठीक से समझ सकें।बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे होंगे। किसान नेता उदय चंद्राकर ने कहा कि 12 अक्टूबर को लोहिया चौक महासमुंद हजारों किसान, बेरोजगार,जवान,छात्र,महिला किसान दोपहर 1:00 बजे पहुंचेंगे।वहां सभा के पश्चात राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे जी के नेतृत्व में पदयात्रा कर जिलाधीश कार्यालय पहुंचेंगे। इसकी रणनीति बनाने के लिए 8 अक्टूबर को ख़ैरझीटी राम जानकी मंदिर में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होना अनिवार्य है। किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि जिस प्रकार से 2 अक्टूबर को विधायक कार्यालय निवास का घेराव कार्यक्रम को आप लोगों ने सफल बनाया है।जिसके चलते करणी कृपा उद्योग द्वारा किसानों की भूमि बाउंड्री बाल बनाकर बलात कब्जा किया गया है उसकी दीवाल तोड़कर किसनों की जमीन को मुक्त कराया कराया जा रहा है।अब 12 अक्टूबर को फर्जी डायवर्सन, अवैध निर्माण को रोक लगाने की कार्यवाही की जाएगी। महिला किसान नेत्री राधाबाई सिन्हा ने कहा कि आप सभी सत्याग्रही एवं सहयोगी किसान भाई बहनों के सहयोग से किसानों की जमीन से करणी कृपा उद्योग बाउंड्री वाल को तुड़वाने में सफलता मिली है।उसी प्रकार से फर्जी डायवर्शन को रद्द करना है और अवैध निर्माण को रोक लगाना है।इसलिए 12 अक्टूबर के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होना है। कुमारी ध्रुव ने कहा कि करणी कृपा उद्योग को निरस्त करा के ही रहेंगे।अब किसानों की जीत पारी पारी से होने लगी है अंतिम जीत भी किसानों की ही होगी।
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 589 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी, किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ, कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो, जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,किसानों की भूमि के रास्ता बाउंड्री 60 फीट खुला, शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली,नेशनल हाईवे की भूमि का कब्जा क्यों नहीं हटाया प्रशासन ने जिलाधीश से किसान पूछेंगे और कराएंगे कार्यवाही सत्याग्रह में की गई मांगों को क्रमशः सभी वर्ग के लोग कहने लगे हैं सच्चाई की लड़ाई है जीत सत्य की होती है,किसान सत्याग्रही सच्चे किसान हैं और सत्य की जीत प्रारंभ हो गई है,साथ ही भ्रष्ट प्रशासन और विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की है इसमें साझेदारी,किसान मोर्चा पौने दो वर्ष के सत्याग्रह में प्रशासनिक भ्रष्टाचार को किया प्रमाणित, भ्रष्ट अधिकारी,भ्रष्ट नेताओं ने छत्तीसगढ़ के विकास को रोक रखा है छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा भ्रष्टाचारियों को सबक सीखाकर छत्तीसगढ़ के विकास की धारा को बढ़ाएगा,12 अक्टूबर को लोहिया चौक से पदयात्रा कर जिलाधीश महासमुंद कार्यालय पहुंचेंगे पदयात्री किसान गांधीवादी सत्याग्रह जारी,रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.)
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379
जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140
असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555
टिप्पणियाँ