विश्वधरोहर सिरपुर बचाने किसानों का सत्याग्रह 584 वां दिन - कल छ.ग. कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ वृहद आंदोलन

तुमगांव 01 अक्टूबर 2023। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 584 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी, किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ, कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो, जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं, लोहिया चौक महासमुंद से गांधी जयंती 02 अक्टूबर को करणी कृपा उद्योग कौवाझर,खैरझीटी,मालीडीह,भोरिंग,बेलटूकरी,तुमगांव, सिरपुर,बिरकोनी परिक्षेत्र महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के हजारों मतदाता,महिला मतदाता पहुंचेंगे विधायक कार्यालय निवास कोडार बांध के पानी अनुबंध रद्द के साथ बाहरी 400 बिहार, बंगाल,असम झारखंड, उड़ीसा,उत्तर प्रदेश के कामगारों को हटाने के लिए कार्य योजना पर हुए आदेश की जानकारी के साथ हजारों प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे शराब कारखाना बेलटूकरी पर 25 लाख रुपए सरपंच पंच द्वारा घूस लेकर प्रस्ताव पर कार्यवाही,नगर पंचायत भोरिंग पर सहमति असहमति विधायक बताएं महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र गांव गांव को कर दिया यह प्रश्न किसान पूछेंगे और लिखित जवाब लेंगे नेतृत्व करेंगे राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,डोमार ध्रुव,लीलाधर पटेल,जनकू साहू,तिलक साहू,गणेश साहू,रमेश साहू, रुपसिंह निषाद,तोषण सिन्हा,धर्मेंद्र यादव भुनेश्वर साहू,उदय चंद्राकर,भोलाराम साहू दीनदयाल साहू,शत्रुघ्न साहू, करण साहू महिला किसान नेत्री राधाबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर, ननकुनिया पारधी,नीराबाई ध्रुव,श्याम बाई ध्रुव,शांति सिन्हा,हीरा यादव,गोमती साहू,चमेली साहू आदि करेंगे गांधीवादी सत्याग्रह जारी, रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा

विश्व धरोहर सिरपुर बचाने, रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 584 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी 40 किसान,महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर, रामलाल विश्वकर्मा,बोधन यादव,बैशाखु सिन्हा,नरेश धीवर ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह के 584 वें दिन तुमागांव से 04 की दूरी में स्थित ग्राम भोरिंग के कृषि मंडी में नगर पंचायत के विरोध में एक दिवसीय सत्याग्रह सभा रैली का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे,प्रदेश किसान नेता वेगेद्र सोनवेर,छन्नूलाल साहू थे। सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ भूपेश सरकार अपने आप को किसानों और मजदूरों की हितैषी सरकार होने का डिंडोरा पिटते फिर रही है और दूसरी ओर अन्नदाता किसान और श्रमवीर खेतिहर मजदूरों पर टैक्स पर टैक्स लागू कर लूटने का काम कर रही है।इसलिए भोरिंग ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाकर लूटने और वोट बटोरने के लिए घोषित कर किया गया है।इसके विरोध में भोरिंग के नागरिक,किसान,महिला किसान,जवानों को सड़क पर उतरने के लिए विवश होना पड़ा है।समाज देश को लूटने वाले उद्योगपतियों के कल कारखानों का भूपेश सरकार द्वारा कैबिनेट बुलाकर भूत, वर्तमान,भविष्य का टैक्स माफ किया है।इसलिए गांधी जयंती के एक दिन पूर्व भोरिंग में 01 अक्टूबर को गांधीवादी सत्याग्रह कर नगर पंचायत का विरोध किया जा रहा है यदि नगर पंचायत बनाना ही है तो पूंजीपतियों के कर्ज माफी की तर्ज पर समस्त टैक्स फ्री नगर पंचायत घोषित करें भूपेश सरकार।लोहिया चौक महासमुंद से 02 अक्टूबर गांधी जयंती को करणी कृपा उद्योग कौवाझर,खैरझीटी, मालीडीह,भोरिंग,बेलटूकरी,तुमगांव,सिरपुर,बिरकोनी परिक्षेत्र महासमुंद विधानसभा के हजारों मतदाता महिला मतदाता पहुंचेंगे विधायक निवास कार्यालय कोडार बांध के पानी अनुबंध रद्द के साथ बाहरी 400 बिहार, बंगाल, असम,उड़ीसा,उत्तर प्रदेश, झारखंड के कामगारों को हटाने के लिए कार्य योजना पर हुए आदेश की जानकारी के साथ हजारों प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे,शराब कारखाना बेलटूकरी पर 25 लाख रुपए सरपंच पांचों द्वारा घूस लेकर प्रस्ताव,ग्राम भोरिंग को नगर पंचायत पर सहमति असहमति विधायक बताएं,महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव को औद्योगिक क्षेत्र कर दिया यह प्रश्न किसान पूछेंगे। प्रदेश किसान नेता छन्नूलाल साहू ने अपने जोशी ले कविता और बुलंद नारों के साथ सबका उत्साहवर्धन किया।सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा, लीलाधर पटेल,दसरथ सिन्हा,जनकु साहू,तिलक साहू,गणेश साहू,रमेश साहू तोष्ण सिन्हा,राधाबाई सिन्हा, ननकुनिया पारधी,गोमती साहू चमेली साहू आदि ने भी संबोधित किया। सत्याग्रह के बाद किसान मतदाताओं द्वारा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.) 
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379

जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
               
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140

असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन अभिशाप या वरदान

जन सेवा, जन जागरुकता प्रकृति और मानव सभ्यता की रक्षा के लिए एक नई पहल - असीम

संविधान पर संकट: भारतीयकरण या ब्राह्मणीकरण