छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे का शगुफा - हमारा झूठ सबसे मज़बूत ✍️ छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा

रायपुर 07 सितंबर 2023। कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने शगुफा छोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस की पुनः सरकार बनती है तो ₹1000 प्रति क्विंटल अर्थात ₹3600 प्रति क्विंटल में कांग्रेस किसानों का समस्त धान खरीदेगी किसान मोर्चा ने स्वागत करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान खड़गे से की है - दुबे
छ.ग.राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने कहा है कि कल कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे अचानक नींद से उठकर घोषणा करते हैं किसानों का धान ₹1000 प्रति क्विंटल बढ़ाने का वादा के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने का किसानों को लालच देते हुए, सरकार बनाओ हजार रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम बढ़ाओ।आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का उनका भरोसा नहीं है लेकिन भविष्यवाणी कर रहे हैं हजार रुपया प्रति क्विंटल धान का दाम बढ़ने का।यह वैसे ही वादा है पूर्व में कांग्रेस सरकार बनाने पर शराबबंदी का वादा महिला,किसान,बेरोजगारों से किया था।फिर भी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी स्वागत करते हैं।कांग्रेस हजार रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने की घोषणा सरकार बनते ही 24 घंटे में कांग्रेस हजार रुपया अर्थात 3600 रुपिया प्रति क्विंटल खरीदने का अपने घोषणा को प्रथम दिन से ही लागू करेगी की घोषणा करे नहीं तो शराबबंदी जैसा जुमला निकलेगा।साथ ही दाना-दाना धान खरीदने का वादा शामिल करें।श्री रविंद्र चौबे से किसान पूछ रहे हैं उद्योगपतियों के संपत्ति कर राजधानी के चौथे विधान सभा रायपुर ग्रामीण में माफ करने के लिए अचानक भूपेश सरकार ने कैबिनेट बुला लिया और सैकड़ो करोड़ रूपया माफ कर दिया।जिस प्रकार मोदी सरकार अडानी पर मेहरबान है उसी प्रकार उद्योगपतियों के कोयला, बिजली,संपत्ति कर माफ करने के लिए भूपेश सरकार मेहरबान है।चुनावी चंदा के चलते संपत्ति कर की माफी हुई है कांग्रेस इसका जवाब दे और श्री रविंद्र चौबे जी बताएं कि किसानों के लिए कैबिनेट बुलाकर हजार रुपए की घोषणा क्यों नहीं हुई ?

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.) 
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379

जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
               
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140
असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़
मो. 9589553022, 9329123577

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन अभिशाप या वरदान

जन सेवा, जन जागरुकता प्रकृति और मानव सभ्यता की रक्षा के लिए एक नई पहल - असीम

संविधान पर संकट: भारतीयकरण या ब्राह्मणीकरण