विश्वधरोहर सिरपुर बचाने किसानों का सत्याग्रह 583 वां दिन - 2 अक्टूबर प्रदेश सरकार के खिलाफ़ वृहद आंदोलन की तैयारी पूरी

तुमगांव 30 सितंबर 2023। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 583 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी Video link , किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ, कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो, जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,भोरिंग में 01अक्टूबर को किसान सत्याग्रह,करणी कृपा उद्योग के सत्याग्रही सैकड़ो की संख्या में पहुंचेंगे भोरिंग दल्ला विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ महासमुंद विधानसभा बचाओ,खैरझीटी,कौंवाझर, मालीडीह के बाद बेलटूकरी के सरपंच निर्मलकर ने 500 किसान मतदाताओं के सामने स्वीकारा 25 लाख रुपया लेकर प्रस्ताव दिया हूं,बघेल सरकार गांव-गांव में भ्रष्टाचार फ़ैला रही है,आज साबित हो गया करणी कृपा उद्योग के सत्याग्रही किसानों के जन जागरण ने गांव के आम किसानों को जगा दिया,02 अक्टूबर को विधायक विनोद सेवन चंद्राकर कार्यालय निवास पहुंचेंगे सत्याग्रही किसान गांधीवादी सत्याग्रह जारी, रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा

विश्व धरोहर सिरपुर बचाने, रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 583 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी लगभग 50 किसान, महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर, रामलाल विश्वकर्मा,लीलाधर पटेल,धर्मेंद्र यादव,प्यारेलाल धीवर,कुमार बरीहा ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,नाथूराम सिन्हा,हेमसागर पटेल, तोषण सिन्हा,सुधुराम पटेल,महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा, डिगेश्वरी चंद्राकर,श्याम बाई ध्रुव,ठगनबाई सिन्हा,टुकेश्वरी ध्रुव,ननकुनिया पारधी, कुमारी ध्रुव,कल्याणी ढीढ़ी, अक्ति मानिकपुरी आदि ने संबोधित किया।आज अखंड सत्याग्रह को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि भोरिंग में 01अक्टूबर को किसान सत्याग्रह करणी कृपा उद्योग के सत्याग्रह किसान सैकड़ो की संख्या में पहुंचेंगे बोरिंग डाला विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हारो महासमुंद विधानसभा क्षेत्र बचाओ खैर सिटी बाद बेल टोकरी के सरपंच निर्मलकर ने 500 किसने मतदाताओं के सामने स्वीकार 25 लाख रुपया लेकर प्रस्ताव दिया हूं बघेल सरकार गांव गांव में भ्रष्टाचार फैला रही है आज साबित हो गया कनिक कृपा उद्योग के सत्याग्रह ही किसानों के जन जागरण ने गांव के आम किसानों को जगा दिया।02 अक्टूबर को विधायक कार्यालय निवास पहुंचेंगे सत्याग्रही किसान इसके लिए गांव-गांव में तैयारी किसानों द्वारा की जा रही है। किसान नेता नाथूराम सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बेनर तले आंदोलन का दायरा बढ़ते जा रहा है।29 सितंबर को बेलटूकरी में प्रस्तावित शराब कारखाना के जनसुनवाई में रैली निकाल कर सैकड़ो किसानों ने विरोध दर्ज किया।वहीं 01अक्टूबर को भोरिंग में किसान सत्याग्रह है।किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि भोरिंग को नगर पंचायत घोषित किया गया है जहां हर प्रकार का टैक्स जनता से वसुला जाएगा।इसलिए इसके विरोध में किसान मोर्चा के बेनर तले फ्री टैक्स नगर पंचायत की मांग को लेकर 01अक्टूबर को मंडी प्रांगण से आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।जिसमें सैकड़ो सत्याग्रही किसान शामिल होंगे।किसान नेता तोषण सिन्हा ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा उद्योग को जब तक निरस्त नहीं कर लेंगे तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि 02 अक्टूबर को लोहिया चौक महासमुंद से विधायक कार्यालय निवास के लिए रैली के साथ बाजा, गाजा,ढोलक,मंजीरा,थाली बजाकर रैली निकालकर विधायक कार्यालय निवास पहुंचेंगे।जिसमें महिला किसानों की संख्या भारी तादाद में होगी।महिला किसान नेत्री डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा उद्योग के मालिक द्वारा छत्तीसगढ़ शासन से कोडार बांध से पानी का अनुबंध किया है उसे रद्द करने के लिए,गैर कानूनी ढंग निर्माणाधीन करणी कृपा उद्योग का निरस्त करने,400 बाहरी श्रमिकों को विधानसभा छत्तीसगढ़ से बाहर खदेड़ने की मांग को लेकर 02 अक्टूबर को महासमुंद विधायक निवास कार्यालय पहुंचेंगे क्षेत्र के किसान मतदाता।इसलिए गांव-गांव के महिला किसानों को संगठित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.) 
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379

जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
               
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140

असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन अभिशाप या वरदान

जन सेवा, जन जागरुकता प्रकृति और मानव सभ्यता की रक्षा के लिए एक नई पहल - असीम

संविधान पर संकट: भारतीयकरण या ब्राह्मणीकरण