विश्वधरोहर सिरपुर बचाने किसानों का सत्याग्रह 581 वां दिन - 2 अक्टूबर प्रदेश सरकार के खिलाफ़ वृहद आंदोलन की तैयारी

तुमगांव 28 सितंबर 2023। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 581 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी, किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ, कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो, जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,गांव गांव के किसान पहुंचेंगे 02 अक्टूबर को महासमुंद,आज विधायक ने कहा 02 अक्टूबर को किसानों के महासमुंद पहुंचने पर अपने निवास कार्यालय में उपस्थित रहेगें,विधायक कोडार बांध के पानी का समझौता करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध रद्द करने का कर रहे हैं दावा,सत्याग्रही किसान मान रहे हैं विधायक को झूठा,किसानों को बुलाकर विधायक नदारत 02 अक्टूबर को सत्याग्रही किसानों के साथ भोरिंग के किसान भी होंगे साथ, उद्योगपतियों का पिछला टैक्स भी माफ,वर्तमान टैक्स भी माफ,भविष्य का भी माफ छत्तीसगढ़ के गांव-गांव के नगर पंचायत के मकान का संपत्ति कर माफ करो को लेकर मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन,02अक्टूबर को किसानों से विधायक विनोद सेवन चंद्राकर ने महासमुंद में मिलने का किया है वादा, विधायक करणी कृपा उद्योग के गोद में जा बैठे विधायक जवाब दो,बाहरी 400 श्रमिकों पर विधायक ने चुप्पी साध ली महासमुंद विधान सभा के गांव-गांव में काले झंडे दिखाने का किसान मोर्चा ने लिया है निर्णय गांधीवादी सत्याग्रह जारी, रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने, रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 581वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी लगभग 40 किसान, महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर, रामलाल विश्वकर्मा,लीलाधर पटेल,प्यारेलाल धीवर,धर्मेंद्र यादव ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा,सुधुराम पटेल,तोषण सिन्हा,महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा, डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच, श्याम बाई ध्रुव,ठगनबाई सिन्हा,टुकेश्वरी ध्रुव,ललिता साहू,हीरा यादव,शांति सिन्हा, गनेसिया ध्रुव,जया ढीढ़ी, कुमारी ध्रुव आदि ने संबोधित किया।आज अखंड सत्याग्रह को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि गांव गांव के किसान पहुंचेंगे 02 अक्टूबर को महासमुंद,आज विधायक ने कहा 02 अक्टूबर को किसनों के महासमुंद पहुंचने पर अपने निवास कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।विधायक कोडार बांध के पानी का समझौता करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध रद्द करने का कर रहे हैं दावा सत्याग्रही किसान मान रहे हैं विधायक को झूठा किसानों को बुलाकर विधायक नदारत, 02 अक्टूबर को सत्याग्रही किसानों के साथ भोरिंग के किसान भी होंगे साथ। उद्योगपतियों का पिछला टैक्स भी माफ,वर्तमान टैक्स भी माफ,भविष्य का भी माफ,छत्तीसगढ़ के गांव-गांव के नगर पंचायत के मकान का संपत्ति कर माफ करो को लेकर मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन।02 अक्टूबर को किसानों से विधायक विनोद सेवन चंद्राकर ने मिलने का किया है वादा।विधायक करणी कृपा उद्योग के गोद में जा बैठे विधायक जवाब दो, बाहरी 400 श्रमिको पर विधायक ने चुप्पी साध ली। विधानसभा के गांव-गांव में विधायक को काले झंडे दिखाने का किसान मोर्चा ले लिया है निर्णय।किसान नेता नाथूराम सिंह ने कहा कि 01अक्टूबर को भोरिंग में टैक्स फ्री नगर पंचायत की मांग को लेकर महाधरना और 02 अक्टूबर को विधायक निवास कार्यालय महासमुंद घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव के गणेश पंडाल में जाकर किसानों को समझ रहे हैं, कि एक तरफ जहर उगलने वाले कृपा कृपा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बड़ा उद्योग लगाने से विश्व धरोहर सिरपुर सहित क्षेत्र के जल, जंगल,जमीन,जलवायु,जीव जंतु,जनजीवन सभी जहरीले हो जाएंगे वहीं दूसरी ओर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र की जीवनदायनी कोडार बांध का पानी उद्योगपति को बेच दिया गया है जिसके कारण सिंचाई और निस्तार के लिए पानी नहीं मिलने से क्षेत्र की हरियाली खुशहाली बर्बाद हो जाएगी क्षेत्र बंजर हो जाएगा। लाखों किसान गरीब, कंगाल और बेरोजगार हो जाएंगे।इसलिए 02 अक्टूबर के कार्यक्रम में सभी शामिल होकर अपना समर्थन दें ।किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि जहरीले धूल धूंआ,गंभीर बीमारी से अंचल के लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए ऐतिहासिक अखंड सत्याग्रह चल रहा है।इसे समर्थन देकर शासन प्रशासन को करणी कृपा उद्योग को निरस्त करना ही होगा। किसान नेता तोषण सिन्हा ने कहा कि गांधी जयंती 02 अक्टूबर को आंदोलन का विस्तार करने के लिए शंखनाद करेंगे।साथ ही साथ विधायक विनोद सेवन चंद्राकर के विरोध में गांव-गांव काला झंडा दिखाने के कार्यक्रम को कारगर बनाना है।महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि अंचल के किसान, बेरोजगार,मजदूर,महिला किसान विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से त्रस्त हैं विधायक रेती ठेकेदारी,शराब चकना ठेकेदारी ,बाहरी लोगों को रोजगार देकर दलाली में मालामाल होकर मस्त हैं।इसलिए अंचल के किसान मजदूर,बेरोजगार,महिला किसान 02 अक्टूबर को विधायक निवास कार्यालय पहुंचेंगे और विधायक से जवाब लेंगे। महिला किसान नेत्री डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच ने कहा कि भ्रष्ट उद्योगपति करणी कृपा उद्योग के मालिक,नौकरशाह और स्थानीय भ्रष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर के साठगांठ से बाहरी श्रमिक एवं असामाजिक तत्वों का करणी कृपा उद्योग के बाउंड्री वाल के अंदर निवासरत हैं।इससे एक तरफ हमारे क्षेत्र के बच्चे बेरोजगारों और मजदूरों का रोजगार छिना जा रहा है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में अशांति फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसे हर हाल में असफल करना होगा और करणी कृपा उद्योग को निरस्त करना होगा।

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.) 
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379

जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
               
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140

असीम कुमार पाण्डेय
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन अभिशाप या वरदान

जन सेवा, जन जागरुकता प्रकृति और मानव सभ्यता की रक्षा के लिए एक नई पहल - असीम

संविधान पर संकट: भारतीयकरण या ब्राह्मणीकरण