विश्वधरोहर सिरपुर बचाने किसानों का सत्याग्रह 567 वां दिन - 25 सितंबर महासमुंद कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ़ वृहद आंदोलन की तैयारी
तुमगांव 14 सितंबर 2023। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 567 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी, किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ, कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो, जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,माननीय उच्च न्यायालय ने सत्याग्रही किसान आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के याचिका पर किसानों के पक्ष में दिया फैसला किसानों में हर्ष, निर्णय का परिपालन करते तक सत्याग्रह जारी रहेगा, किसानों की भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि छोड़ना होगा,400 बाहरी श्रमिकों को महासमुंद विधानसभा और छत्तीसगढ़ से भागने का अभियान चलेगा जोर-शोर से गांधीवादी सत्याग्रह जारी,रेती ठेकेदार, शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने, रेती ठेकेदार,शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं,हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 567 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी 30 किसान,महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर, रामलाल विश्वकर्मा,बोधन यादव,बैशाखु सिन्हा,नरेश धीवर ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,तोषण सिन्हा,महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव,ठगनबाई सिन्हा, टुकेश्वरी ध्रुव आदि ने संबोधित किया।आज अखंड सत्याग्रह को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने सत्याग्रही किसान छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के याचिका पर किसानों के पक्ष में फैसला दिया है,किसानों में हर्ष निर्णय का परिपालन करते तक किसानों का सत्याग्रह जारी रहेगा।करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड को किसानों की भूमि,आदिवासी किसानों की भूमि l,शासकीय भूमि को छोड़ना होगा,400 बाहरी श्रमिकों कोमहासमुंद विधानसभा क्षेत्र और छत्तीसगढ़ से खदेड़ने का अभियान चलेगा जोर-शोर से 25 तारीख को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे आएंगे खैरझिटी बनेगा रणनीति। किसान नेट किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के महिलाओं का सबसे बड़ा पोला त्यौहार के उपलक्ष में किसन,जवान,महिला किसानों को किसान मोर्चा की ओर से बधाई और मंगल कामना।यह पर्व समाज,प्रदेश में हरियाली खुशहाली को बढ़ाने और जन-जन में समृद्धि लाने के इस महान उद्देश्य को लेकर किसानों का संगठन छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा विश्व धरोहर पुरातत्व पर्यटन स्थल सिरपुर की पवित्रता,अस्तित्व को सुरक्षित रखने,जल,जंगल जमीन को औद्योगिक प्रदूषण से बचने के लिए इस क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली को बचाने के लिए विगत 567 दिन से अखंड सत्याग्रह चल रहा है। किसान नेता नाथूराम सिन्हा ने कहा कि इस अंचल के आम जनता विशेष कर किसान भाइयों में जागरूकता लाकर करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के जहरीले धूंआ एवं दूषित जल से होने वाले दुष्परिणामों को रोकने के लिए शासन प्रशासन को आ किया जा रहा है और करणी कृपया उद्योग के सबसे बड़े दलाल विधायक नौकरशाह लाखों लाख किसानों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि इस चंचल के सबसे बड़े अशुभ शक्ति के रूप में स्थापित हो रहे करणी कृपा उद्योग को हर हाल में निरस्त करा कर ही हम लोग दम लेंगे, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की सत्य प्रति प्राप्त होने पर अगला कार्यवाही हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर(छ्.ग.)
मो.94077-86350
जिला -कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद
मो.90090-87379
जागेश्वर प्रसाद
प्रदेश प्रवक्ता
मो.94077- 86350
दशरथ सिन्हा/डेविड चंद्राकर
अखंड सत्याग्रह प्रभारी
मो.81205-33190,9754132140
किसान पुत्र आंदोलन
ग्राम- सिंगपुरी, तहसील - पुसौर
जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ 496100
मो. 9589553022
9329123577
8889123555
टिप्पणियाँ