शिक्षाविद ईश्वर शरण पाण्डेय का निधन
रायगढ़। छत्तीसगढ़ अंचल के जाने माने साहित्यकार और सेवानिवृत्ति अध्यापक ईश्वर शरण पाण्डेय (बालपुर वाले) का मंगलवार 6 जून 2023 रात लगभग पौने 9 बजे देहांत हो गया। वे 92 वर्ष के थे। साहित्य में गहरी पैंठ रखने वाले श्री पाण्डेय अपने पीछे भरे पूरे परिवार छोड़ गए हैं। वे प्रो. हेमचन्द पाण्डेय और स्व. डॉ. राजू पाण्डेय (लेखक, टिप्पणीकार, गांधीवादी चिंतक) के पिताश्री थे। शिक्षाविद ईश्वर शरण पाण्डेय छायावाद प्रवर्तक पं. मुकुटधर पाण्डेय एवं छत्तीसगढ़ी साहित्य के भीष्मपितामह पं लोचन प्रसाद पाण्डेय के परिवार के साथ साथ छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रथम उपन्यासकार पं. बंशीधर पाण्डेय के पुत्र थे।